आंधी शुरू होते ही आधे शहर की बिजली गुल
प्रयागराज, जून 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। आंधी-तूफान शुरू होते ही शनिवार सुबह बिजली विभाग अलर्ट मोड पर आ गया। सुबह करीब 10:30 बजे से शहर के पुराने इलाके के कई फीडरों की बिजली आपूर्ति एहतियातन बंद कर दी गई, जिससे आधे पुराने शहर में बिजली संकट की स्थिति बन गई। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेज आंधी के दौरान पेड़ों की डालियां बिजली लाइनों पर गिरने और तार टूटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में किसी बड़े हादसे से बचने के लिए प्रभावित क्षेत्रों के फीडर अस्थायी रूप से बंद किए गए। विभाग ने फील्ड कर्मचारियों और आपातकालीन टीमों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।इधर यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश के चलते बिजली व्यवस्था हुई धड़ाम, उपभोक्ता परेशान शनिवार सुबह पुराने शहर में बेनीगंज में केबल जलने से आग लग गई। घटना के बाद सुरक्षा कारणों से बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.