बेगुसराय, मार्च 21 -- बलिया, एक संवाददाता। बलिया क्षेत्र में शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी और बेमौसम बारिश के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई, जिससे पूरा इलाका लगभग 24 घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा। अचानक मौसम खराब होने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात भर बिजली नहीं रहने से जहां एक ओर लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई, वहीं गर्मी और मच्छरों का दंश भी झेलना पडा। बिजली नहीं रहने के कारण घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई, मोबाइल चार्जिंग, पंखा-कूलर सहित अन्य जरूरी उपकरण बंद रहे। छोटे व्यवसायियों को भी नुकसान उठाना पड़ा, वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी असर पड़ा। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और अधिक गंभीर रही, जहां अंधेरे के कारण लोगों को असुरक्षा का भी एहसास हुआ। इस संबंध में बलिय...