बेगुसराय, अप्रैल 5 -- सिंघौल, निज संवाददाता। जिले में शुक्रवार 20 मार्च को आयी भीषण आंधी औऱ बारिश के कारण जिले में रबी फसल का व्यापक नुकसान हुआ है। लेकिन, नुकसान के 15 दिन बाद अब जिला कृषि विभाग ने आंधी-बारिश से हुए नुकसान के रिपोर्ट की लीपापोती शुरू कर दी है। आपके प्रिय अखबार 'हिन्दुस्तान' ने पूर्व में ही रिपोर्ट तैयार करने में हो रही देर पर इस तरह की आशंका व्यक्त की थी। स्थिति यह है कि विभाग के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में काम करने वाले कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार अपने रिपोर्ट को बदल कर 33 प्रतिशत नुकसान वाले रकबा में शून्य रिपोर्ट दे रहे हैं। कई प्रखंड के रिपोर्ट उपलब्ध हैं जिनमें नुकसान को शून्य दिखाया गया है। जैसे ही यह खबर फैली, किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। किसानों ने कहा कि वे सोच भी नहीं सकते थे कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.