गंगापार, अप्रैल 12 -- बीते दिनों खराब मौसम के चलते किसानो को काफी नुकसान हुआ है। पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश के चलते रबी की फसलें खेतों में पसर गईं तो कुछ खेतों में कटी पड़ी गेहूं फसल व भूसा उड़ गया। साथ ही बारिश में भीग भी गई। इससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में बोई गई रबी की फसलों में गेहूं, चना, मसूर, अरहर, जौ, सरसों की फसल है। फसलें पूरी तरह से पक चुकी हैं। गेहूं, अरहर, मसूर फसलें अभी खेतों में खड़ी हैं। किसान उन्हें काटने में जुटे हैं लेकिन बिगड़े मौसम के मिजाज से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। आंधी और बारिश से थ्रेसिंग के बाद भूसा पड़ा था, वो ज्यादातर उड़ गया है। यही नहीं कटी गेहूं की फसल व भूसा भी भीग गया है। इससे किसानों को नुकसान हुआ है। खराब मौसम से फसलों की कटाई भी पिछड़ रही है। धोकरी गांव के किसान बृजे...