महाराजगंज, मार्च 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रबी सीजन में प्रधानमंत्री फसल बीमा को लेकर 35432 किसानों के सहयोग से बैंकों ने ठीक-ठाक बीमा कंपनी में प्रीमियम जमा किया है। लेकिन व्यक्तिगत रूप से किसानों की गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ, तो बीमा कंपनी किसानों को इस बार भी भगवान भरोसे छोड़ देगी। आंधी व बारिश से गेहूं की फसलों के नुकसान होने पर किसान दावा कर सकेंगे। इस साल के 90884 किसानों ने गेहूं, सरसों, मसूर आदि फसलों पर किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण लिया है। लेकिन सबसे अधिक किसान गेहूं की फसलों के लिए बीमा कराया है। हर साल की तरह इस बार भी केन्द्र सरकार ने किसानों को अपने फसलों का बीमा कराने के लिए निर्देश जारी किए गए थे। उसके बाद बैंकों ने प्रीमियम काटकर पोर्टल पर डाटा अपलोड कर दिया है। बैंकों ने किसानों को जागरुक करके फसल बीमा योजना के तहत...