आगरा, मई 4 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर में रविवार की रात्रि आई आंधी व बारिश के दौरान गिरी दीवार के मलवे में दबने से महिला की मौत हो गई। दीवार के मलवे में दबने से महिला के भाई भी घायल हुए हैं। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार अमांपुर के गांव शेरपुर में रविवार की रात आई तेज आंधी के साथ बारिश के दौरान सुनहरी लाल के घर की दीवार गिर गई। बारिश के दौरान भरभरा कर गिरी दीवार के मलवे में दबने से 70 वर्षीय बादामश्री पत्नी रामखिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से गिरी पक्की दीवार, आम को हुआ नुकसान परिजन उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में बादामश्री की मौत हो गई। दीवार के मलवे में दबने से सुनहरीलाल भी घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक...