हाथरस, मई 1 -- सासनी। सासनी क्षेत्र में गुरुवार को अचानक आए मौसम में बदलाव ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि बिजली के कई पोल उखड़कर जमीन पर गिर गए, जिससे दर्जनों गांवों और शहरी इलाकों की बत्ती गुल हो गई। जानकारी के अनुसार, आंधी के दौरान बिजली के पोल ताश के पत्तों की तरह ढह गए। कई पोल सड़कों पर जा गिरे, जिससे आवागमन में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि जिस समय पोल गिरे, उस वक्त कोई उनकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, क्षेत्र में कई बिजली के पोल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर टूट गए हैं। हालांकि, बिजली विभाग के सूत्रों का कहना है कि विभाग के कर्मचारी और अधिकारी क्षेत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.