गंगापार, मई 29 -- गुरुवार रात दो बजे से ढाई बजे तक आयी तेज आंधी और बरसात से काफी नुकसान हुआ। जगह जगह पेड़ व पेड़ की डाले टूटने से तमाम मकान क्षतिग्रस्त हुए। बिजली के तार और पोल टूटने से 15 घंटे से मांडा क्षेत्र के पांचों उपकेंद्रों के 193 गांवों की बिजली गायब मैंने से लोग बाना बिजली पानी बेहाल हैं। मांडा खास वार्ड पांच में रामबाबू मिश्रा के मकान पर पीपल का पेड़ गिरने से उनका पूरा मकान और बिजली की मुख्य लाइन के तार टूटने से पूरे मोहल्ले की बिजली गायब हो गयी। पियरी निवासी हबीब अली , उसकी कला निवासिनी रजवंती देवी सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तमाम लोगों के मकान पेड़ की डालें या पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गये। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से तबाही, 12 घंटे बाद भी बिजली नहीं आई मांडा खास, परोहनी, उमापुर कला और जिगना 133 केवीए मुख्य लाइन, सुर...