मुजफ्फरपुर, मई 26 -- मुजफ्फरपुर,हिटी। औराई और कटरा में सोमवार रात आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, आम, लीची, सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। औराई में दर्जनों घरों के एस्बेस्टस उड़ गए। कई जगहों पर पेड़ गिर गए, जिस कारण आवागमन बाधित हो गया। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। औराई प्रखंड के ससौली निवासी आम व्यापारी सुनील पासवान ने बताया कि पेड़ में लगे आम टूटकर गिर गए। कर्ज लेकर किसानों से आम का बाग खरीदा था, अब भरपाई करना मुश्किल हो गया है। इधर वरिष्ठ किसान रामखेतारी निवासी जियाउल इस्लाम उर्फ सच्चे भाई ने बताया कि कई एकड़ में लीची की फसल बर्बाद हो गई। यह भी पढ़ें- जिले में आंधी पानी के साथ हुई ओलावृष्टि सब्जी उत्पादक किसान बलम सहनी ने बताया कि ओलावृष्टि से ज्यादा क्षति हुई है।इधर, बागमती...