मैनपुरी, मई 1 -- मैनपुरी। जनपद में गुरुवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह झकझोर दिया। तेज आंधी के चलते जिले में 97 बिजली पोल धराशायी हो गए, जबकि 21 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस भारी नुकसान के कारण सैकड़ों गांवों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा और लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर कई जगह खेतों में मक्का की सफल बिछ गई। सैकड़ों पेड़ उखड़ गए। तेज आंधी में सिविल लाइन शहरी उपकेंद्र से जुड़े छह, देवीरोड से जुड़े तीन, ज्योति रोड से जुड़े एक, पावर हाउस बिजलीघर से जुड़े दो पोल टूट गए। इसके अलावा भोगांव टाउन क्षेत्र में पांच, भोगांव ग्रामीण क्षेत्र में छह, सुल्तानगंज क्षेत्र में तीन, आलीपुरखेड़ा क्षेत्र में 15, घिरोर क्षेत्र में नौ, ज्योति खुड़िया क्षेत्र में सबसे अधिक 27, ताल दरवाजा क्ष...