बाराबंकी, जून 28 -- मसौली(बाराबंकी), संवाददाता। बाराबंकी में शनिवार देर रात करीब 12 बजे तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ देर के लिए राहत दी, लेकिन इसी दौरान 33 केवी विद्युत लाइन पर शीशम का पेड़ गिरने से मसौली विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े करीब 200 गांवों और आधा दर्जन फीडरों की बिजली रातभर गुल रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भीषण उमस और गर्मी के बीच पूरी रात परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- आंधी में 33 केवी लाइन पर गिरा शीशम का पेड़, 200 गांवों की बिजली गुलपेयजल संकट गहराया- बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहरा गया। ग्रामीणों को पानी की एक-एक बूंद के लिए जूझना पड़ा, जबकि मोबाइल चार्जिंग, पंखे, कूलर और अन्य घरेलू उपकरण बंद रहने से लोगों की परेश...