अमरोहा, मई 12 -- मंगलवार सुबह आंधी के दौरान नेशनल हाईवे किनारे लगा बोर्ड स्कूटी पर गिर गया। हादसे में जामिया के छात्र समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को मुरादाबाद हायर सेंटर भर्ती कराया है। उपचार के बीच हालत बनी है। हादसा सुबह करीब 10 बजे डिडौली कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ। क्षेत्र के गांव ढकिया चमन में हाजी मुनाजिर का परिवार रहता है। उनका बेटा काशिफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया का छात्र है। आंधी के समय वह गांव के ही रहने वाले सलमान के साथ स्कूटी पर सवार होकर खेत पर जा रहा था। गांव से निकलकर जैसे ही स्कूटी हाईवे पर पहुंची तो अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के बीच हाईवे किनारे लगा संकेतक बोर्ड स्कूटी पर आ गिरा। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को तुरंत मुरादा...