रामपुर, मई 31 -- ​स्वार। क्षेत्र के ग्राम मीरापुर मीरगंज में शनिवार को आए तेज अंधड़ के कारण घर की छत पर खेल रहे एक सात वर्षीय मासूम के सिर पर पड़ोसी की सोलर प्लेट उड़कर आ गिरी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरन्त बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आये। ​ग्राम मीरापुर मीरगंज निवासी यामीन का सात वर्षीय पुत्र नईम अपने घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज आंधी चलने लगी। आंधी का वेग इतना तेज था कि पड़ोस के मकान की छत पर लगी सोलर प्लेट अचानक उखड़ गई और हवा में तैरती हुई सीधे मासूम नईम के सिर से जा टकराई।जोरदार यह भी पढ़ें- आंधी में सोलर प्लेट मासूम के सिर पर गिरी, घायल आवाज और बच्चे की चीख सुनकर परिजन तुरंत छत की ओर दौड़े। लहूलुहान हालत में बच्चे को देखकर परिजनों के होश उड़ गए और घर में च...