आंधी में सड़क पर गिरा शीशम का पेड़, आधे घंटे तक बाधित रहा यातायात
उन्नाव, जून 1 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र में रविवार शाम आई तेज आंधी के कारण लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मुशीराबाद गांव के पास एक शीशम का पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग के क्षेत्रीय दरोगा सीताराम गौड़ और पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। करीब आधे घंटे बाद यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका। यह भी पढ़ें- आंधी में गिरा पेड़, बिजली का पोल, आवागमन बंद यह भी पढ़ें- कमलुवागांजा चौराहे पर ट्रांसफार्मर पर गिरा पेड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.