बलिया, मई 4 -- बलिया, संवाददाता। तेज आंधी में सोमवार को बलिया-छपरा और बलिया-फेफना रेलमार्ग पर पेड़ टूटकर ट्रैक पर गिर गए। बिजली का तार भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते दो ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। इंजीनियरों की टीम ने तार की मरम्मत की। पेड़ को रेल पटरी से हटाने के बाद ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो सका।बलिया-छपरा रेल खंड पर इलाके के छाता रेलवे क्रासिंग (11 बी) के पास पेड़ बिजली के तार को साथ में लेकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। चूंकि पेड़ डाउन लाइन पर गिरा था, लिहाजा सप्लाई बंद होते ही इस ट्रैक से गुजरने वाली गाड़ियां जहां की तहां खड़ी हो गईं। यह भी पढ़ें- मौसम का हमला': 60 किमी की रफ्तार वाली आंधी-बारिश से जिला अस्त-व्यस्त रेलवे सूत्रों के अनुसार मुम्बई से चलकर जयनगर जाने वाली डाउन पवन एक्सप्रेस फेफना जंक्शन पर करीब साढ़े तीन बजे खड़ी ह...