फरीदाबाद, मई 23 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। भारत कॉलोनी में पड़ोस के मकान की दीवार गिरने से हंस मेमोरियल स्कूल की छत का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इससे कक्षा में पढ़ रहीं यूकेजी की चार छात्राएं घायल हो गईं। हादसे के समय कक्षा में करीब नौ बच्चे मौजूद थे। गनीमत रही कि छत का भारी पत्थर सीधे बच्चों पर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सुबह करीब नौ बजे तेज आंधी आई थीं। माना जा रहा है कि इस आंधी के कारण पड़ोस के मकान की तीसरी मंजिल की दीवार स्कूल की छत पर गिर गई थी। इससे छत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर यूकेजी की कक्षा में गिर पड़ा। छत टूटते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज होते ही आस-पड़ोस के लोग स्कूल की ओर दौड़े। लोगों ने मदद कर बच्चों को कक्षा से बाहर निकाला। स्कूल में पूरी अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। हादसे में चार बच्चि...