फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 2 -- कंपिल, संवाददाता। गुरुवार शाम आए तेज अंधड़ और बारिश ने बिजली विभाग को तगड़ा झटका दिया है। कायमगंज डिवीजन के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर बिजली के 8 पोल टूटकर गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इससे दर्जनों गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। कायमगंज से अचरा रोड पर 3 पोल, बारझाला सब स्टेशन से एक पोल, कंपिल उपकेंद्र टपुआ चौडेरा क़े पास, एक बौरा बंगस सहित दो पोल अन्य स्थानों पर टूट गये, जिससे कायमगंज, कंपिल क्षेत्र क़े अधिकांश गाँवो की आपूर्ति रात भर ठप रही। 33/11 विधुत उपकेंद्र रुटौंल से कंपिल, भटासा ओल्ड, भटासा न्यू, पितौरा चारो फीडरो की आपूर्ति आंधी, पानी के चलते गुरुवार शाम करीब सात बजे ठप हो गयीं। यह भी पढ़ें- आंधी ने मचाई तबाही, 20 घंटे बाद भी दो लाख की आबादी अंधेरे ...