आंधी में बिगड़ा संतुलन, छत से गिरने पर युवक की मौत
बदायूं, जून 17 -- आंधी और बारिश के बीच छत पर कपड़े उतारने गए एक युवक की नीचे गिरने से मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा उसावां थाना क्षेत्र के भवन नगला गांव में हुआ। यहां के रहने वाले कप्तान 30 वर्ष पुत्र हरदयाल सोमवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान छत पर सूख रहे कपड़े उतारने के लिए चढ़े थे। इसी दौरान तेज हवा का झोंका आया और वह संतुलन खोकर छत से नीचे सीसी रोड पर जा गिरे। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो वह कप्तान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसावां लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार के लोगों में अफरा-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.