कुशीनगर, जून 17 -- अहिरौली राजा, हिन्दुस्तान संवाद। कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली राय गांव के टोला नंदाछपरा में मंगलवार को आई तेज आंधी के दौरान एक पुराना बरगद का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से घर के बाहर खड़ी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पास स्थित एक मकान को भी आंशिक नुकसान पहुंचा।पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खड्डा बुजुर्ग गांव निवासी अब्दुल कलाम पुत्र आलम खान अपने ससुराल नंदाछपरा आए हुए थे। उन्होंने अपनी कार स्वर्गीय कैश सिद्दीकी के घर के सामने पुराने बरगद के पेड़ के नीचे खड़ी की थी। मंगलवार की दोपहर बाद अचानक तेज आंधी चलने लगी, जिससे बरगद का विशाल पेड़ जड़ समेत उखड़कर कार पर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- आंधी से मकान पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे लोग, बिजली ठप पेड़ के नीचे दबने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान पेड़...