आंधी में फटे ग्रीन नेट फिर लगाएगा नगर निगम
सहारनपुर, जून 8 -- सहारनपुर, संवाददाता। तेज आंधी और तूफान में क्षतिग्रस्त हुए ग्रीन नेटों को नगर निगम दोबारा लगवाने जा रहा है। निगम प्रशासन ने खराब हो चुके नेटों का सर्वे कराने के बाद उनकी पुनर्स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मुख्य मार्गों पर आने-जाने वाले लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके। गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए नगर निगम ने घंटाघर, कोर्ट रोड, दीवानी तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, रेलवे रोड, अंबाला रोड और देहरादून रोड समेत कई प्रमुख स्थानों पर ग्रीन नेट लगवाए थे। इनसे बाजारों और व्यस्त सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों को धूप से काफी राहत मिल रही थी। 28 मई की रात आए तेज तूफान के कारण कई जगह नेट फट गए और व्यवस्था प्रभावित हो गई। नगर निगम के अनुसार एक ग्रीन नेट पर करीब 1.30 लाख रुपये खर्च हुए हैं। महापौर डॉ. अजय कुमार ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.