अलीगढ़, जून 6 -- जट्टारी, संवाददाता। कस्बा जट्टारी और आसपास के इलाकों में गुरुवार दोपहर को आई तेज आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं के कारण क्षेत्र में दर्जनों टीन शेड उड़ गए, बिजली के खंभे उखड़ गए और कई विशालकाय पेड़ धराशायी हो गए। इस प्राकृतिक आपदा के चलते पूरे कस्बे की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।तूफान का सबसे दर्दनाक असर मौहल्ला दीपनगर निवासी दिहाड़ी मजदूर सैंटी पुत्र पूरन सिंह दिवाकर के घर पर देखने को मिला। आंधी के दौरान उनके मकान पर एक भारी-भरकम वृक्ष गिर गया, जिससे पूरा मकान ढहकर मलबे में तब्दील हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त परिवार का कोई भी सदस्य अंदर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया।शुक्रवार को घटना की सूचना मिलते ही जट्टारी चेयरम...