बदायूं, मई 14 -- तहसील क्षेत्र के समरेर ब्लॉक स्थित ग्राम प्रहलादपुर में दोपहर आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई। आंधी के दौरान गांव के निवासी सुरेंद्र पाल कश्यप के घर के पास खड़ा एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ के नीचे बंधी सुरेंद्र पाल की भैंस उसकी चपेट में आ गई, जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीड़ित सुरेंद्र पाल एक गरीब कृषक मजदूर है, जिसके लिए यह भैंस ही आजीविका का मुख्य साधन थी। इस हादसे से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई इंसान मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। यह भी पढ़ें- 60 किमी की रफ्तार से चली आंधी, बारिश के दौरान गिरे पेड़, उड़े छप्पर यह भी पढ़ें- 150 की स्पीड से चले तूफान ने मचा दिया कहर यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से मक्के की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी चिंता

हिंदी हिन्दुस्तान की स...