बहराइच, मई 14 -- महसी, संवाददाता । हरदी थाने के महेश पुरवा निवासी एक फेरीवाला बुधवार दोपहर आई तेज आंधी में डाल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महेश पुरवा निवासी तेजराम(49) गांव फेरी कर कपड़ा बेचने का काम करता था। रोज की तरह बुधवार को भी वह कपड़ा बेचने गया था। सिपहिया प्यूली गांव से कपड़ा बेचकर गांव से बाहर निकल ही रहा था कि तभी आई तेज रफ्तार आंधी में गिरी पीपल के पेड़ की मोटी डाल के नीचे आ जाने से गंभीर रूप घायल हो गया । यह भी पढ़ें- आंधी में पेड़ गिरने से अधेड़ की मौत, रामपुर बरकोनिया थाना के डोमरिया गांव में हुई घटना स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से पहले तो इलाज के लिए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी पहुंचाया । वहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर ...