रांची, अप्रैल 30 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रांची-मुरी मार्ग पर जोन्हा फॉल मोड़ स्थित एक ढाबा के पास गुरुवार दोपहर आए तूफान में आम के पेड़ की बड़ी टहनी टूटकर सड़क पर गिर गई। घटना में दो बाइक सवार बाल-बाल बच गए, जबकि करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहा। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए टहनी को काटकर हटाया, जिसके बाद आवागमन बहाल हुआ। समाजसेवी हरदयाल मुंडा ने सहयोगियों के साथ मिलकर रास्ता साफ कराया। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर कई पेड़ जर्जर और सूखे हैं, जो कभी भी गिरकर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इस संबंध में विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ गिरे मौके पर रिझुवा मुंडा, राजकिशोर महतो, जगदीश मुंडा समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...