सोनभद्र, जुलाई 7 -- सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के करगरा गांव में रविवार शाम तेज हवा और बारिश के दौरान नीम का पेड़ काट रहे एक युवक की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। करगरा निवासी 35 वर्षीय रिंकू पुत्र स्वर्गीय रामअधार रविवार को शाम करीब 4:30 बजे गांव में नीम का पेड़ काट रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के चलते पेड़ अनियंत्रित होकर रिंकू के ऊपर गिर पड़ा, जिससे उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के भाई चिंटू ने चोपन थाने में दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव मौके पर पहुंचे और पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया। चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि मामले में आवश्यक विधि...