कानपुर, जून 4 -- सिकंदरा। दो दिन पहले आई आंधी में क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इससे करीब 25 गांवों में अभी भी अंधेरा छाया है। बिजली विभाग की सुस्त गति से मरम्मत का काम उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों के लिये मुसीबत बना है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी है। बीते मंगलवार रात को आई आंधी से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी। इससे सैकड़ों विद्युत पोल टूट जाने से गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। नसीरपुर, जमुंआ, हरिहरपुर, गोपालपुर, ऊमरपुर सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों प्रेम कुमार दीक्षित ,प्रताप भानु दीक्षित ,अधिवक्ता सर्वेश दुबे ,नारायण उपाध्याय, रामकुमार तिवारी ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा विद्युत व्यवस्था बहाल करने में उदासीनता बरती जा रही है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश के आठ दिन बाद भी एक दर्जन से अधिक गांवों में अंधेरा, ग्रा...