आंधी में ध्वस्त बिजली खम्भे-तार नहीं बनें, डेढ़ सौ गांव अंधेरे में
गोंडा, मई 16 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में लगातार तीसरी बार आई तेज आंधी और बारिश ने इस बार नवाबगंज इलाके की बिजली व्यवस्था को बड़ा झटका दिया है। धानेपुर और इटियाथोक क्षेत्र में भारी तबाही के बाद अब नवाबगंज बिजली विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। मनकापुर के एक्सईएन के मुताबिक इटियाथोक में हालात काफी हद तक सामान्य हो गए हैं। धानेपुर के बाबागंज फीडर पर 65 फीसदी काम हो सका है। यहां टीमें लगी हुई हैं और तेजी से काम करने के दावे हैं। अन्य फीडरों पर 90 फीसदी तक कार्य कराए जा चुके हैं। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार बीते बुधवार शाम को आई आंधी से केवल नवाबगंज क्षेत्र में करीब 250 बिजली खंभे टूट गए हैं, जबकि दर्जनों स्थानों पर हाईटेंशन लाइनें और तार जमीन पर गिर गए। यह भी पढ़ें- बभनी के 40 गांवों में तीन से बिजली आपूर्ति ठप इसके चलते लगभग डेढ़ सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.