चित्रकूट, मई 29 -- चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के खोही में गुरुवार की आधी रात आए चक्रवाती तूफान के दौरान छोटू पांडेय व चुन्नू अवस्थी के मवेशीबाड़े का टीन टप्पर गिर गया। जिसमें दबकर छोटू पांडेय की दो भैंसें मर गई। जबकि चुन्नू अवस्थी की पांच भैंसें गंभीर रुप से घायल हुई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर सभी भैंसों को बाहर निकाला। इसके बाद उनका इलाज कराया गया है। यह भी पढ़ें- तूफान से मचाई तबाही, दो मरे, चित्रकूट एक्सप्रेस का पेंट्रो लॉक टूटा यह भी पढ़ें- तूफान ने मचाई तबाही, कहीं गुमटियां उड़ीं कहीं सोलर पैनल यह भी पढ़ें- कोरांव में दीवार के नीचे दबकर अधेड़ की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...