आंधी में डगमगा रही आठ नाव का किया रेस्क्यू, यात्रियों में खौफ
भागलपुर, मई 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के बरारी घाट और हाईलेवल घाट नवगछिया के बीच गुरुवार को नाव परिचालन के दौरान बड़ा हादसा टल गया। दोपहर करीब पौने दो बजे आंधी और बारिश शुरू हो गई। आंधी के दौरान करीब आठ नाव गंगानदी के बीच में चल रही थी। चार नाव हाईलेवल घाट से बरारी की ओर आ रही थी। वहीं चार नाव बरारी घाट से नवगछिया की ओर जा रही थी। सभी नावों पर करीब 300 से अधिक यात्री सवार थे। खराब मौसम के कारण हादसे की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम स्पीड बोट से नाव चालकों की मदद के लिए निकल गई। तेज हवा और नदी की उठती लहरों के बीच बारी-बारी से चार नाव बरारी घाट तक पहुंची। नाव के पीछे एसडीआरएफ का स्पीड बोड साथ-साथ चल रही थी। बरारी घाट पर एसडीआरएफ की टीम ने बरारी से नवगछिया की ओर जा रही चार नाव को दियारा पर खड़ा करवाया गया। कहा गया कि आंधी बारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.