सहारनपुर, जून 17 -- नानौता। डेढ सप्ताह पूर्व आई आंधी के चलते क्षेत्र के गांव बाबूपूरा के जंगल में जाने वाले मार्ग पर लगा विद्युत पोल टूटकर झुक गया है।जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रीय किसानों का आरोप है की बार-बार मांग किए जाने के बाद भी ऊर्जा निगम अधिकारियों द्वारा इसको बदला नहीं गया। क्षेत्र के गांव बाबूपुरा निवासी चौधरी मोहम्मद इनाम, अली मोहम्मद, नवाब, कामिल व सलीम आदि ग्रामीणों ने बताया कि डेढ़ सप्ताह पूर्व आई आंधी तूफान के चलते गांव के जंगल में खेत के पास लगा विद्युत पोल टूट कर झुक कर एक पेड़ पर टिका हुआ है। जिसके चलते दुर्घटना का खतरा बना हुआ है, ऐसी स्थिति में यहां से खेत में भैंसा बोगी अथवा ट्रैक्टर ट्राली लेकर जाना किसानों के लिए कष्टदायक हो रहा है, ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में लिखित में सूचना दिए जाने के बाद भ...