आंधी में टूटे विद्युत तार रात भर अंधेरे में डूबे रहे 36 गांव
बाराबंकी, अप्रैल 5 -- कोठी। बेमौसम बारिश व आंधी तूफान के चलते शनिवार शाम को 33 केवी पावर हाउस सिद्धौर और देवीगंज से जुड़े करीब 36 गांव अंधेरे में डूबे रहे। कुछ गांवों में 18 घंटे बाद रविवार शाम को विद्युत सप्लाई शुरू हुई। अभी कुछ गांवों में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। इस दौरान विद्युतकर्मियों को तार बदलने या जोड़ने में मशक्कत करनी पड़ी। जिसमे सिद्धौर क्षेत्र के कन्हावापुर गांव में चार विद्युत पोल टूटने का काम रविवार शाम तक जारी रहा है। ऐसे में भोलागंज, रिढुरनपुरवा समेत आसपास के गांव की विद्युत आपूर्ति करीब 18 घंटे तक बाधित रही। वहीं नईसड़क तिराहा स्थित विद्युत लाइन पर जर्जर गूलर का पेड़ गिरने से लाइन खंभे व लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिसे विद्युतकर्मियों ने ठीक किया। इसी के साथ देवीगंज पावर हाउस से जुड़े छह फीडर हाजीपुर, सिद्धौर, सुबेहा, दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.