गौरीगंज, मई 3 -- अमेठी। जिले में बीते 29 अप्रैल को आई तेज आंधी और बारिश में सैकड़ों की संख्या में टूटे विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर और तारों को अब तक न बदले जाने से लाखों की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। लोगों को रात-दिन जहां उमस भरी गर्मी में बिताना पड़ रहा है वहीं बिजली से चलने वाले समरसिबल व टुल्लू पंप के न चलने से पेयजल की समस्या भी हो गई है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई में भी बाधा आ रही है। वहीं विभागीय अधिकारी टूटे खंभों की जगह नए खंभे लगवाने के लिए टेंडर न होने का बहाना कर रहे हैं।

अमेठी तहसील में टूटे हैं 50 खंभे तहसील क्षेत्र अमेठी में आंधी के दौरान 50 खंभे टूट गए थे। कई ट्रांसफार्मर भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए थे। लेकिन अब तक उनके स्थान पर नए खंभे, ट्रांसफार्मर व तार नहीं लगावाए गए हैं। जिसके चलते 20 गांवों में बिजली सप्लाई बाधित है...