गंगापार, जून 10 -- आंधी के चलते जगह जगह टूटे जर्जर विद्युत तार और पोल के कारण समूचे मांडा क्षेत्र के विभिन्न उपकेंद्रों के 193 गांवों व भारतगंज कस्बे की बिजली 13 घंटे तक बाधित रही। बिजली बाधित होने से पेयजल समूहों से पेयजल की भी आपूर्ति न हो पाने से इस दौरान जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। मंगलवार रात लगभग नौ बजे से दस बजे तक तेज हवा , बरसात और आंधी के चलते मांडा इलाके की बिजली बाधित हुई , जो बुधवार दोपहर तक पूरी तरह बहाल नहीं हो पायी। मांडा क्षेत्र के मांडा रोड, हाटा, सुरवांदलापुर, भारतगंज आदि उपकेंद्रों को मिर्जापुर जनपद के जिगना स्थित उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है। मंगलवार रात जिगना से लेकर मांडा रोड तक आंधी , बरसात और तेज हवा के चलते जगह जगह से बिजली के पोल व तार टूट गये। जिगना उपकेंद्र से ही मांडा क्षेत्र के मांडा रोड, भारतगंज, हाटा,...