अलीगढ़, अप्रैल 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंगलवार रात आई आंधी ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। बारहद्वारी, रावण टीला सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में लाइन व पोल टूटने के कारण 10 से 14 घंटे आपूर्ति बाधित रही। अन्य क्षेत्रों में भी दिक्कतें रहीं। बारहद्वारी क्षेत्र में 33 केवी लाइन टूटने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे लोगों को रातभर अंधेरे में रहना पड़ा। गुरुवार शाम तक ही लाइन ठीक हो सकी। रावण टीला सब स्टेशन से जुड़ी लाइन का पोल टूटने के कारण रात करीब 10:30 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जो बुधवार सुबह तक बहाल हो सकी।बिजली गुल होने से सबसे अधिक परेशानी आवासीय क्षेत्रों में देखने को मिली। कावेरी रॉयल अपार्टमेंट में मंगलवार रात से ही बिजली नहीं थी, जिससे लोगों को गर्मी और पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। सुबह...