आंधी में टूटकर गिरे पांच पोल, एक सप्ताह से बिजली गुल
सोनभद्र, मई 19 -- कोन,हिंदुस्तान संवाद। विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत चांची कला के टोला नरहटी एवं चांची खुर्द में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सप्ताह भर पहले बीते बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान के दौरान पांच बिजली पोल टूटकर गिर गए थे, जिसके बाद से गांवों की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है। सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से करीब 1500 की आबादी अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर है। ग्रामीणों के अनुसार नरहटी स्थित बनखेता स्कूल के समीप लगभग पांच बिजली खंभे टूटकर गिर गए थे। यह भी पढ़ें- आंधी के सातवें दिन भी नहीं बहाल हुई विद्युत सप्लाई घटना के बाद से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न रहने से जहां लोगों को पेयजल संकट का साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.