प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 15 -- आंधी में दीवार गिरने से हुई दो लोगों की मौत को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री, डीएम और अधिकारियों की टीम के साथ गांव पहुंचे। पीड़ितों परिवारों से मिलकर ढांढस बंधाया। दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद के रूप में चेक सौंपा। कुंडा इलाके में बुधवार शाम आई आंधी में बाघराय थाना क्षेत्र के नारंगपुर गांव निवासी राजेन्द्र कुमार शर्मा की 46 वर्षीय पत्नी शान्ति देवी शर्मा दीवार गिरने से मलबे में दबने से मौत हो गई थी। महेशगंज थाना क्षेत्र के सरांय स्वामी गांव निवासी शिवभूषण उर्फ मुन्नू पाण्डेय की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत हुई थी। यह भी पढ़ें- तूफान से हुई हानि का हाल जानने पहुंचे प्रभारी मंत्री शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह, डीएम अभिषेक पाण्डेय के साथ नारंगपुर गांव पहुंचे। मृत...