मिर्जापुर, मई 30 -- ड्रमंडगंज, मिर्जापुर l क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में शुक्रवार भोर में आई आंधी के दौरान छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल महिला ने प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मड़वा धनावल गांव निवासी किसान राम नारायण सरोज की 48 वर्षीया पत्नी गीता देवी गुरुवार की रात अपने मकान की छत पर सो रही थी। देर रात आई तेज आंधी में नींद खुली तो छत से नीचे उतरने के लिए सीढ़ियों के पास जाते समय तेज हवा के झोंके से छत से नीचे गिर पड़ी। यह भी पढ़ें- मथुरा में आंधी से तबाही, किशोरी समेत दो की मौत जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन फानन में निजी साधन से उपचार लिए प्रयागराज जिले के जीवन ज्योति अस्पताल ले गए l जहां उपचार के दौरान शनिवार सुबह पांच बजे के करीब गीता की...