मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- औराई, एसं। प्रखंड क्षेत्र में आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से काफी क्षति हुई है। आंधी में औराई चौक पर कई दुकानों के एस्बेस्टस उड़ गए। बभनगामा समेत कई गांवों में तटबंध पर बसे लोगों के छप्पर उड़ गए। इस दौरान करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही। राजखंड निवासी बेचन महतो ने बताया कि तंबाकू की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बैगन निवासी वरिष्ठ किसान हरिओम कुमार ने बताया कि गेहूं की फसल खेत में धराशायी हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...