आंधी में गिरे बिजली पोल का तार नहीं जुड़ा, मनमानी का आरोप
औरंगाबाद, जून 4 -- गोह थाना क्षेत्र के पंडुकी गांव निवासी किसान अनिल शर्मा ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 12 मई को आए आंधी-पानी के दौरान गांव में बिजली के दो पोल गिर गए थे, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। बाद में किसी तरह गांव में बिजली बहाल कर दी गई, लेकिन लगभग एक माह बीतने के बावजूद गिरे पोल से संबंधित तारों को अब तक नहीं जोड़ा जा सका है। उन्होंने कहा कि नया पोल तो गाड़ दिया गया है, लेकिन तार जोड़ने के मामले में स्थानीय अधिकारी टाल-मटोल कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- आंधी में गिरे बिजली पोल का तार नहीं जुड़ा, मनमानी का आरोप इसके कारण किसानों को कृषि कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनिल शर्मा ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र समाप्त होने वाला है, फिर भी वे धान की नर्सरी तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.