मऊ, जून 6 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के नंदौर चट्टी के नहर से उत्तर तरफ बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पिछले 2 जून की दोपहर आए भीषण आंधी-तूफान के कारण एक बिजली का पोल धराशायी हो गया था। इस घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी विभाग ने पोल को ठीक करना मुनासिब नहीं समझा। नतीजतन नंदौर चट्टी के नहर से उत्तर तरफ रहने वाले दर्जन भर से ऊपर परिवारों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। उमस भरी भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं। ऑनलाइन शिकायतें भी बेअसर साबित हो रही है। यह भी पढ़ें- दस दिन से बिजली न आने से ग्रामीण परेशान इस समस्या को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने समस्या के समाधान के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन पांच दिन बाद भी को...