मिर्जापुर, मई 30 -- पटेहरा। आंधी में गिरे हुए पेड़ों की धड़ल्ले से काला बाजारी की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि लालगंज व मड़िहान रेंज के पटेहरा कला में गिरे पेड़ को गांव के लोग पेड़ों की डाली जैसे ही छांटते हैं। उसी समय वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच कर पेड़ काटने से रोक देते हैं। इसके बाद क्षेत्र में सक्रिय पेड़ काटने वाले गैंग से सम्पर्क कर निजी लाभ के लिए पेड़ बेच दिया जा रहा हैं। एक भी पेड़ रेंज ऑफिस या नर्सरी पर नहीं पहुँचा है। सड़क के किनारे 50 से अधिक गिरे पेड़ों को ठिकाने लगा दिया गया। लालगंज रेंजर केके सिंह ने बताया कि पटेहरा में पेड़ गिरने की जानकारी नहीं थी। उन्होने वन कर्मियों की लापरवाही पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि जिसने भी पेड़ काटा है। उस पर कार्यवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार से गिरे हुए सभी पेड़ निगम को सौंपे जाए।

हिंदी ह...