गंगापार, मई 14 -- मेजा थाना क्षेत्र के समोगरा गांव में शादी समारोह से शामिल होकर घर लौट रहे एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब एक बजे की है।मिली जानकारी के अनुसार बसैनपुर गांव निवासी 62 वर्षीय शीतला प्रसाद भारतीया शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह रामनगर-परानीपुर मार्ग पर खदरहन का पूरा गांव के सामने पहुंचे, आंधी के चलते सड़क पर गिरे पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने घायलावस्था में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल एसआरएन प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान शीतला प्रसाद ...