नोएडा, जून 10 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में बीते हफ्ते 400 से अधिक पेड़ टूट गए। विभागों ने सड़क पर टूटे पड़े पेड़ों को सड़क से उठाने की जहमत तक नहीं उठाई। इससे सड़क पर आवागमण प्रभावित हो रहा है। जिले में बीते सप्ताह काफी तेज आंधी आई। इससे 400 से अधिक पेड़ टूट गए। बिजली ढांचे को भी काफी नुकसान पहुंचा। प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने आनन-फानन में मुख्य सड़कों पर टूटे पेड़ों को हटा दिया। सर्विस रोड़ और आंतरिक सड़कों पर टूटे पेड़ों को नहीं हटाया गया। सेक्टर-54 में पेट्रोल पंप के पास सर्विस रोड पर टूटकर गिरा पेड़ न हटाने से आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- आपदा प्रबंधन वाहन की मदद से गिरे पेड़ों को हटाकर यातायात किया बहाल वहीं, एमपी टू एलिवेटेड रोड पर सेक्टर-61 की तरफ से आते हुए सेक्टर-28 के पास पेड़ टूटा पड़ा है।...