सुल्तानपुर, मई 9 -- पुलिस ने कहा मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हलियापुर, संवाददाता। हलियापुर क्षेत्र अंतर्गत उमरा गांव में आंधी में गिरे पेड़ की लकड़ी के विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आंधी के कारण 29 अप्रैल को शिवकुमार तिवारी का एक नीम का पेड़ अयोध्या प्रसाद अग्रहरि की छत पर गिर गया था। शिवकुमार ने बाद में पेड़ की लकड़ी एक ठेकेदार को बेच दी। बाद में ठेकेदार ने वह लकड़ी अयोध्या प्रसाद को दे दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद गहरा गया। घटना छह मई की शाम करीब छह बजे की है। आरोप है कि शिवकुमार तिवारी और पुत्तन तिवारी लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर अयोध्या प्रसाद के घर पहुंचे। उन्होंने अयोध्या प्रसाद के भाई विजय कुमार अग्रहरि पर हमला ...