मुरादाबाद, मई 14 -- बुधवार रात आई आंधी के चलते महानगर के अलग-अलग इलाकों में विशाल काय पेड़ होर्डिंग और बैनर गिर गए। सिविल लाइंस के दम ऑफिस के सामने पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुई। इसी प्रकार कंपनी बाग स्थित चटोरी गली में भी एक पेड़ गिर गया। कमिश्नर आवास के पास भी पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रही। इसके अलावा कटघर के पीतल बस्ती नवाबपुरा, वारसी नगर, बुध बाजार राम गंगा विहार आदि इलाकों में पोस्टर बैनर और होर्डिंग भी सड़क पर बिछे हुए नजर आए। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया जो महानगर में गिरे पड़े पेड़ों होर्डिंग, बैनर पोस्टर को हटाने का कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- डीएम ऑफिस के बाहर गिरा पेड़ा, खैर मनाएं रात में आई...