बरेली, मई 13 -- सेंधा। बुधवार आई आंधी में मकान ढह गए। गांव देवीपुरा के दिव्यांग सुरेंद्र के ई-रिक्शा पर बिजली का पोल गिर गया, चालक बाल बाल बच गए। मूलचंद की खाली पड़ी जगह में खड़ा पेड़ टूटकर रास्ते पर गिर गया, जिससे आवागमन बाधित रहा। गांव के कल्लू पाल का अर्द्धनिर्मित मकान गिर गया। तुल्लन अंसारी का मकान गिर गया। रूपराम के दो मंजिला मकान की ग्रिल गिर गई जिससे बड़ा हादसा होने से बचा। कंचन लाल के घर में खड़ा नीम का पेड़ गिर गया। देवीपुरा में अन्नू अंसारी का मकान पर पड़ी टिन व दीवार गिर गई, जिससे उनके मकान में रखे काफी कीमती सामान मलवे में दब गया। गांव मलगांव के अवधेश सिंह के ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर टूट कर नीचे गिर गया। बादाम सिंह के खेत पर लगा सोलर पैनल आंधी में उखड़ कर गिर गया। यह भी पढ़ें- ग्रामीण इलाके में 400 पोल गिरे, दर्जनों ट्रांसफार्...