अयोध्या, अप्रैल 5 -- गोसाईगंज संवादाता। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में आंधी में गिरी लकड़ी को उठाने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनो पक्षों से दो लोग घायल हुए है। दोनों का लखनऊ के केजीएमयू में इलाज चल रहा है। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो को नामजद करते हुए जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खबर लिखे जाने तक दूसरे पक्ष की तहरीर पर कोई कार्रवाई नही हुई है। शनिवार देर शाम तेज आंधी से शेखपुरा में संदीप वर्मा की दुकान के बगल एक आम की डाल टूटकर गिर गयी थी। गांव निवासी आशाराम राजभर का परिवार लकड़ी उठाकर ले जाने लगा तो दुकान पर बैठे संदीप के छोटे भाई विकास वर्मा ने मना किया। आरोप है कि इसपर आशाराम का परिवार हमलावर हो गया, तो उन्होंने दुकान में घुसकर शटर गिरा दिया और अपने भाई संदीप को फोन कर दिया। स्कार...