मुंगेर, जून 10 -- असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को आई आंधी में चौरगांव पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक उतरवारी टोला काली स्थान परिसर में लगी नल-जल का टंकी नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गयी। जिससे आसपास के घरों में जलापूर्ति बंद हो गयी। ग्रामीण लालू कुमार, फूलो यादव, हरेराम यादव,चमकलाल, मुन्ना यादव, राजकुमार यादव ,शंभू यादव, प्रकाश यादव ,मनोहर यादव आदि ने बताया कि, तेज आंधी के कारण पानी टंकी नीचे गिर गयी, जिस कारण पानी की सप्लाई बंद है। ग्रामीणों ने अविलंब टंकी की मरम्मत कराकर पानी सप्लाई शुरू करने की मांग की है। पीएचईडी की कनीय अभियंता खुशबू कुमारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त टंकी की मरम्मत कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- गिद्धौर के गेनाडीह गांव में शोभा की वस्तु बना नल जल टावर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...