आंधी में गिरा पेड़, दब कर महिला की मौत
सिद्धार्थ, जून 7 -- जोगिया, हिन्दुस्तान संवाद। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर गांव के टोला कुड़िया में एक महिला की पेड़ के नीचे दब कर शनिवार शाम मौत हो गई। वह खेत गई थी। आंधी आने पर पेड़ के नीचे रुक गई थी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। फूलपुर गांव के टोला कुड़िया की रहने वाली सीमा (40) पत्नी तौलन शनिवार की शाम को सिवान में अपने खेत को देखने गई थी। इस दौरान तेज आंधी आई तो पास के एक पेड़ के नीचे जाकर रुक गई। आंधी काफी तेज थी इससे पेड़ गिर गया और वह उसके नीचे दब गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर जब परिवार वालों तक पहुंची तो कोहराम मच गया। जोगिया थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि जानकारी है। अभी को तहरीर नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.