जौनपुर, अप्रैल 8 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मछलीशहर रोड पकड़ी गोदाम के पास मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे आंधी के दौरान एक पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ साइकिल सवार किशोर के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 17 वर्षीय मनीष उर्फ भंडारी पुत्र मनोज गौतम निवासी मछलीशहर रोड स्थित मोहल्ला पकड़ी गोदाम किसी काम से साइकिल लेकर निकला था। तेज हवा के दबाव में जौनपुर रोड स्थित अस्पताल के थोड़ा आगे सड़क किनारे एक पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर गिर पड़ा। मनीष उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना होते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ को हटाकर घायल किशोर को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...